Ubiquinol Tablet Uses in Hindi 2023

Ubiquinol Tablet Uses in Hindi:- यदि आप जिम जाने के शौकीन हैं, ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं या फिर अपने काम के सिलसिले में रोज दौड़-भाग करते हैं तो आपको एहसास हुआ होगा कि दिन भर की भागदौड़ के बाद शाम को आपका शरीर जवाब देने लगता है, कुछ करने की इच्छा नहीं होती और थकान आपको घेर लेती है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जितनी ऊर्जा आपका शरीर एक दिन में बनाता है आप उससे अधिक ऊर्जा खपत कर रहे होते हैं। इस अवस्था मे आपको एक विशेष सप्लीमेंट की आवश्यकता होती है जो शरीर में आई कमजोरी को दूर कर सके। कनेका का Ubiquinol एंटी आक्सीडेंट इसी काम में माहिर है।

what is kaneka ubiquinol

दरअसल, हमारे शरीर की हर कोशिका में CoQ10 नाम का एक न्यूट्रीएंट होता है जो शरीर को शक्ति प्रदान करने, शरीर के सभी अंगों को अच्छे से परफ़ॉर्म करने और रक्त और कोशिका को आक्सीडेशन से बचाने के काम आता है। इसकी कमी होने पर आपको जल्दी थकान होना, एकाग्रता में कमी, तनाव में वृद्धि जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। Kaneka कंपनी का Ubiquinol टैबलेट इसी समस्या का समाधान है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के अलावा आपके शरीर मे नयी स्फूर्ति पैदा करता है। आइए जानते हैं कि Ubiquinol क्या है?

Ubiquinol क्या है?

Ubiquinol, CoQ10 का एक सबसे सक्रिय फॉर्म है जो शरीर के सभी अंगों को काम करने के लिए शक्ति प्रदान करता है, जिस प्रकार एक लैम्प को जलाने के लिए बिजली की आवश्यकता होती है, कार को चलाने के लिए डीजल और पेट्रोल की आवश्यकता होती है ठीक उसी तरह हमें भी शारीरिक या मानसिक श्रम करने के लिए भी CoQ10 की आवश्यकता होती है। 

Ubiquinol, CoQ10 का प्रमुख स्रोत है जो सेल्यूलर एनर्जी पैदा करता है आपको बता दें ककि हमारा हृदय भी सेलुलर एनर्जी से ही काम करता है। CoQ10 की पर्याप्त मात्रा होने पर ही हमारा हृदय रक्त को सभी अंगों तक प्रभावी रूप से पहुँचा पाता है जिससे हमें अधिक देर तक काम करने की प्रेरणा मिलती है।

CoQ10 के गुणों को देखते हुए दुनिया भर के वैज्ञानिक इस पर बहुत दिनों से शोध कर रहे हैं, हालांकि एक प्रोडक्ट के रूप में  इसका Ubiquinol फॉर्म मार्केट में नया-नया ही आया है। अब तक 60 से ज्यादा वैज्ञानिक रिसर्च और 1800 से ज्यादा Scientific पेपर्स इसके फ़ायदों पर निकाले जा चुके हैं। Ubiquinol टैबलेट पर लगातार हो रही रिसर्च से निम्नलिखित बातें पता चली हैं-

  • यह टैबलेट हमारे दिल की सेहत का ध्यान रखता है ताकि वह अच्छे से रक्त शरीर में पंप कर सके। 
  • सेल्यूलर एनर्जी के विकास में सहयोग देता है। 
  • शरीर में होने वाले छोटे-मोटे छीलने कटने जैसी परेशानी को जल्दी ठीक करता है। 
  • यह मानसिक तनाव में भी लाभकारी होता है।
  • यह रक्त में CoQ10 की मात्रा को बढ़ता है जो कोलेस्ट्रॉल की दवाइयों के कारण कम हो जाता है। 
  • उन तत्वों को नष्ट करता है जो स्वस्थ कोशिकाओं को नष्ट करने के काम में लगा रहता है।  

आखिर क्यों लें Ubiquinol?

Ubiquinol टैबलेट की तुलना अन्य पारंपरिक CoQ10 से करने पर पता चलता है की हमारी बॉडी Ubiquinol को बड़ी आसानी से Absorb कर लेती है, हालांकि आपकी बॉडी कितनी एनर्जी ग्रहण कर पाती  है यह आपकी उम्र और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है फिर भी स्टडी बताते हैं की Ubiquinol टैबलेट, CoQ10 का सबसे आसान स्वरूप है।  

इस प्रोडक्ट के उपयोग और फायदे के बारे में और अधिक जानकारी लेने से पहले आईए हम इस प्रोडक्ट के ताजा रिसर्च के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं जिसने हेल्थ सप्लीमेंट की दुनिया में धूम मचा दी है।

ताजा रिसर्च से पता चल है की कनेका न्यूट्रीएंट्स कंपनी के प्रोडक्ट कनेका Ubiquinol से मनुष्य के शरीर को फायदा पहुँचने वाले की जैविक तत्व होते हैं। यह रिसर्च जिम जाने वाले तथा कड़ी मेहनत करने वाले पुरुषों पर किया गया, उन्होंने बताया कि कनेका Ubiquinol Tablet उपयोग करने के बाद उन्हें अपने शारीरिक क्षमता में सुधार देखने को मिला है।

यह स्टडी ब्रूसेल्स, बेल्जियम में किया गया है, दरअसल Ubiquinol Tablet को – एंजाइम Q10 का नया अवतरण है जिसे गहरे रिसर्च के बाद बनाया गया है इसके उपयोग से वालन्टियर्स में शारीरिक क्षमता का विकास हुआ और वो तरोताजा महसूस करने लगे।

कनेका कंपनी ने कनेका Ubiquinol Tablet को परिभाषित करते हुए कहा है कि:- “यह उत्पाद जैव समानता और रोग प्रतिरोधक क्षमता से भरा हुआ है। जैव समानता यानि की ऐसे तत्व जो हमारे शरीर के अनुकूल हों, वैज्ञानिक रूप से किए गये क्लीनिकल ट्रायल से यह प्रूव हुआ कि शरीर कि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हुआ है।

कंपनी ने अपने बयान में इस दवा को पहला सुरक्षित और स्थिर एंटी आक्सीडेंट बताया है जिसका कोई साइड इफेक्ट स्टडी में तो पता नहीं चला है। कंपनी ने Ubiquinol बनाने वाली तकनीक का पेटेंट भी करवा लिया है क्योंकि प्राकृतिक रूप से यीस्ट फरमेंटेशन करवाना बहुत ही जटिल प्रक्रिया होती है।

Ubiquinol टैबलेट के फायदे

  1. शक्तिवर्धक
  2. Ubiquinol, CoQ10 का सबसे सक्रिय फॉर्म होता है जो शरीर में fat-soluble antioxidant का प्रमुख स्रोत है।
  3. CoQ10 2 प्रकार के होते है – पहला Ubiquinone जो ऑक्सिडइज्ड फॉर्म में होता है, यह को-एंजाइम Q10 की पारंपरिक अवस्था है। दूसरा Ubiquinol जो को- एंजाइम Q10 का नया स्वरूप है जो रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को सोख लेता है।
  4. किसी प्रोडक्ट को उपयोग करने पर इसकी गारंटी नहीं होती की वह काम कर रहा है या नहीं, जबकि Ubiquinol के साथ ऐसी समस्या नहीं है। Ubiquinol, Ubiquinone से 3 से 8 गुना ज्यादा शरीर में ग्रहण करने योग्य होता है।
  5. शरीर की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है, इसमें मौजूद आक्सीडेटिव मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते हैं।

प्रजनन क्षमता और पुरुष शुक्राणु स्वास्थ्य

आजकल बांझपन की समस्या तेजी से व्यापक होती जा रही है, बांझपन के कुल मामलों मे से पुरूषों में यह 50% के आसपास है जो एक विकत समस्या है। हर 20 में से एक व्यक्ति को यह समस्या पाई गई है।

Ubiquinol पुरुष प्रजनन क्षमता में सहायता कर सकता है क्योंकि यह शुक्राणु कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाने में मदद कर सकता है, शुक्राणुओं की संख्या में सुधार कर सकता है और शुक्राणु ऊर्जा उत्पादन में भूमिका निभा सकता है।

ऑक्सीडेटिव के रूप में क्षति, शुक्राणु की गतिशीलता और क्वालिटी को कम कर सकती है, साथ ही डीएनए क्षति और शुक्राणुओं की संख्या को कम करने में भी योगदान दे सकती है।

उच्च एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि और बेहतर जैवउपलब्धता के साथ, Ubiquinol Tablet पुरुष प्रजनन प्रोटोकॉल के लिए एक उत्कृष्ट समाधान हो सकता है। शुक्राणु घनत्व, गुणवत्ता में वृद्धि और गतिशीलता को बहाल करने के लिए इसकी प्रभावकारिता अविश्वसनीय है

Source: Scientific Reviews

इसे भी पढ़ें: पथरी को जड़ से खत्म कैसे करे

Leave a Comment