पथरी को जड़ से खत्म कैसे करे? | Pathri Ko Jad Se Khatam Kaise Kare

पथरी को जड़ से खत्म कैसे करे

क्या आप भी पथरी को जड़ से खत्म कैसे करें के बारे में जानना चाहते हैं? अगर हां तो आप अब बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकी आज के वक्त में सेहतमंद रहना कौन नही चाहता, लेकिन आज कल के बदलते लाइफस्टाइल की वजह से हर रोज लोगो को नई नई बीमारियां हो रही है। इन बीमारियों से बचने के लिए हमे इनके बारे में जानना बेहद जरूरी होता है। सही जानकारी और देखरेख से आप इन बीमारियो से बच सकते है। आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे ही एक बीमारी के बारे में जानने वाले है। इस बीमारी का नाम है पथरी, इसे अंग्रेजी में स्टोन भी कहा जाता है। आज हम इसी के बारे में जानेंगे। यहां हम इस बीमारी यानी पथरी को जड़ से खत्म करने का तरीका, इससे कैसे बचे? इन सभी चीजों को विस्तार से जानेंगे, तो आइए सबसे पहले समझ लेते हैं की आखिर ये पथरी क्या है?

पथरी क्या होती है?

मनुष्य के पेशाब में पाए जाने वाला कैल्शियम ऑक्जलेट और कुछ अन्य एसिड्स के आपस में मिलने पर विशेष परिस्थिति में पथरी का निर्माण हो जाता है। इसका आकार रेत के दाने से लेकर एक गेंद इतना होसकता है। छोटे आकार की पथरी मूत्र मार्ग से खुद निकल जाती है या शरीर में ही गल जाता है। ऐसा न होने के स्थिति में ही यह पथरी बीमारी का रूप ले लेती है। चुकी इसका निर्माण किडनी में होता है इसलिए इसे किडनी स्टोन भी कहा जाता है। आज के समय में यह बीमारी काफी लोगो को हो रही है।

पथरी किन कारणों से होती है?

पथरी होने के कई कारण हो सकते है। डॉक्टर और विशेषज्ञ बताते है की अत्याधिक वजन, पानी की कमी यानी डिहाईड्रेशन और गलत खानपान इसके मुख्य कारण है। आज कल के बढ़ते फास्ट फूड का सेवन भी इसका एक कारण है। शरीर में मिनरल्स की कमी भी इस बीमारी को जन्म देता है। यूरीन में केमिकल का बढ़ना और शरीर में विटामिन डी की अधिकता भी इसका एक प्रमुख कारण है। इन सभी वजहों से ही हमारे शरीर में पथरी का निर्माण होता है।

पथरी से बचने के उपाय

अंग्रेजी भाषा की मशहूर कहावत ‘Precaution is better than cure’ आपने जरूररखी होगी। इसका मतलब होता है की ‘एहतियात इलाज से बेहतर है’। इसलिए अगर आप किसी बीमारी से बचने के तरीकों को जान जाते है तो यह अपने आप में उस बीमारी से लड़ने के बराबर है। तो आईए हम आपको पथरी से बचने के कुछ उपाय बताते हैं। इनका पालन करके आप इस बीमारी से बच पाएंगे। इससे बचने के कुछ उपाय इस प्रकार है:

  • एक संतुलित आहार आपको कईबीमारियो से बचाता है, इसलिए संतुलित आहार का सेवन अवश्य करें।
  • टमाटर के बीज, बैंगन के बीज और बीज वाले फल और सब्जियों का सेवन करने से बचें।
  • सोडियम की अधिक मात्रा ना लें। जंक फूड और बाहर के खानों से बचें।
  • हमेशा अपने आप को हाइड्रेट रखे, ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।
  • ज्यादा से ज्यादा फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।

पथरी को जड़ से कैसे ठीक करे ?

किसी भी बीमारी में सबसे पहला कदम यह होता है कि, आपको इसके लिए डॉक्टर से मिलना होता है। इसके साथ ही आप अपने डॉक्टर के सलाह के अनुसार कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते है। तो आईए कुछ ऐसे घरेलू उपाय जानते हैं, जिससे आप पथरी की बीमारी को ठीक कर सकते हैं। इन उपायों से आप अपने सेहत में सुधार कर पाएंगे।

  • तुलसी का सेवन:

आयुर्वेद में तुलसी को काफी उपयोगी बताया गया है। इसका उपयोग पथरी में भी काफी उपयोगी होता है। इसका सेवन आपको पथरी को दूर करने में लाभकारी हो सकता हैं। इसके 4 से 5 पत्तों को हर रोज चबा कर खाए। इसके अंदर मौजूद एसिटिक एसिड आपके पथरी को गलाने में मदद करता है। इसका सेहत पर भी काफी अच्छा असर होता है।

  • अनार के जूस का सेवन:

प्रतिदिन अनार के जूस का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अनार में मौजूद पोटेशियम शरीर में पथरी को बनने से रोकता है। इसके अलावा यह पथरी को गलाने में भी मदद करता है। अनार का सेवन हर रोग में लाभकारी माना गया है। और इसके सेवन की सलाह आकार डॉक्टर देते है।

  • पानी का सेवन:

पानी का सही मात्रा में सेवन करने से आप पथरी के समस्या से बच सकते है। सही मात्रा में शरीर को पानी मिलते रहने से शरीर में पथरी का निर्माण नहीं हो पाता है और आप इसे बचे रहते है। इसके अलावा अगर आपके शरीर में थोड़ा बहुत पथरी का निर्माण हो भी गया होता है तो, यह आपके शरीर से पेशाब के रास्ते निकल जाता है। सही मात्रा में पानी का सेवन आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।

  • खजूर का सेवन:

खजूर एक ड्राई फ्रूट है इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है। खजूर का सेवन आपको पथरी की समस्या से बचाता है। इसे रात में पानी में भिगो दे और सुबह में इसका सेवन करे। ऐसा करने से आपका शरीर और भी स्वस्थ रहता है।

जरूरी बाते जिसका रखे ध्यान

आज के समय में बीमारियां जितनी जल्दी हमे पकड़ती है, उतनी जल्दी ही यह शरीर को नुकसान देने लगती है। अगर आपको पथरी की समस्या है या आपको लगता है की आपको पथरी हो गया है। तो इस केस में आपको तुरंत ही डॉक्टर से मिलना चाहिए। आप इन घरेलू नुस्खों को डॉक्टर के सलाह के बाद भी आजमा सकते है। यह आर्टिकल किसी भी तरह का मेडिकल एडवाइस नही है। इस आर्टिकल का प्रयोग आप जानकारी के उद्देश्य के लिए करे। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको पथरी और इससे जुड़ी बीमारियो के बारे में जागरूक करने के लिए लिखा है।

निष्कर्ष:

जानकारी के अभाव में कई बार लोग बीमारियो से स्तर्कता नही बरत पाते है। आज इस आर्टिकल में हमने आपको पथरी को जड़ से खत्म कैसे करे? और इसके बारे में पूरी जानकारी दी है, ताकि आप इस बीमारी से बच पाए। इसके साथ ही हमने आपको इसको जड़ से खत्म करने के कुछ तरीके भी बताए है। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, हमे कॉमेंट के माध्यम से जरूर बताए। अगर आप कुछ बताना चाहते है या फिर कुछ पूछना चाहते हैतो भी कमेंट कर सकते है।

 

Leave a Comment