Makar Sankranti Par 10 Line

मकर संक्रांति पर यह हिंदी 10 पंक्तियाँ आपके लिए सरल और आसान भाषा में लिखी गई हैं।

Makar Sankranti Par 10 Line:

1. मकर संक्रांति भारत का एक लोकप्रिय त्योहार है।

2. यह हर साल 14 या 15 जनवरी को सौर चक्र के आधार पर मनाया जाता है।

3. देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्योहार को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।

4. बच्चे पतंग उड़ाकर और तिल गुड़ की मिठाई खाकर इस दिन का आनंद लेते हैं।

5. इस दिन भक्त गंगा और अन्य नदियों में पवित्र स्नान करते हैं।

6. इस दिन लोग काले कपड़े पहनते हैं।

7. यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है।

8. इस दिन लोग गेहूं और मिठाई का दान करते हैं और ऐसा माना जाता है कि इससे सुख-समृद्धि आती है।

9. मकर संक्रांति के बाद दिन बड़े और रातें छोटी हो जाती हैं।

10. मकर संक्रांति लोगों के बीच खुशी और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देती है।

Leave a Comment